Trending

Navy में शामिल होगा डीएससी ए20

DSC A20 to be Commissioned into the Navy

विशेष/प्रतिनिधि : भारतीय नौसेना आज अपने बेड़े में स्वदेशी रूप से निर्मित पहले गोताखोरी सहायक जहाज ‘डीएससी ए20’ को औपचारिक रूप से कमीशन करेगी। इस अवसर पर दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल समीर सक्सेना उपस्थित रहेंगे। डीएससी ए20 का नौसेना में शामिल होना देश की समुद्री क्षमताओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। डीएससी ए20 पांच डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट की श्रृंखला का पहला पोत है, जिसे कोलकाता स्थित मेसर्स टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। यह जहाज तटीय जलक्षेत्र में गोताखोरी, जल के भीतर निरीक्षण, बचाव कार्य और अन्य जलीय अभियानों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। पोत अत्याधुनिक और उन्नत गोताखोरी प्रणालियों से लैस है।

इसके शामिल होने से भारतीय नौसेना की गोताखोरी सहायता, अंडरवॉटर ऑपरेशन और तटीय क्षेत्रों में परिचालन तैनाती की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। डीएससी ए20 को कोच्चि में तैनात किया जाएगा और यह दक्षिणी नौसेना कमान के अधीन अपनी परिचालन भूमिकाएं निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker