Rajya Sabha में चुनाव सुधार पर मंथन
Rajya Sabha to Discuss Electoral Reforms

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज लोकसभा और राज्यसभा में महत्वपूर्ण विधायी कार्य प्रस्तावित हैं। लोकसभा में आज तीन प्रमुख विधेयक सूचीबद्ध किए गए हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ‘विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक–2025’ को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का प्रस्ताव सदन में रखेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों में स्वायत्तता बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता और शैक्षणिक मानकों को सुदृढ़ करना है। इसके अलावा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान लोकसभा में ‘विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) विधेयक–2025’ पेश करेंगे। इस विधेयक में ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी देने का प्रावधान किया गया है। वहीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ‘बीमा कानूनों में संशोधन विधेयक–2025’ लोकसभा में पेश करेंगी।
राज्यसभा में आज भी चुनाव सुधारों पर चर्चा जारी रहेगी, जिसकी शुरुआत पिछले सप्ताह हुई थी। साथ ही विभिन्न संसदीय समितियों की रिपोर्टें पेश की जाएंगी और प्रश्नकाल के दौरान सांसद विभिन्न मंत्रालयों से अहम सवाल पूछेंगे।



