Agra में कड़ाके की ठंड का कहर
Severe Cold Grips Agra

आगरा/प्रतिनिधि : ताजनगरी आगरा में सर्दी और घने कोहरे का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। कड़ाके की ठंड के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिसके कारण सड़क यातायात पर भी असर पड़ा है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है और कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन रही है। कोहरे का असर रेल सेवाओं पर भी देखा जा रहा है। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव जलाकर और गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं।
स्थानीय नागरिक पप्पू ने बताया कि भीषण ठंड और घने कोहरे के बावजूद कक्षा एक से पांच तक के स्कूल खुले रखे गए हैं, जिसे लेकर अभिभावकों में चिंता है। उन्होंने सरकार से प्राथमिक कक्षाओं के स्कूल अस्थायी रूप से बंद करने की मांग की है, ताकि बच्चों को सर्दी से बचाया जा सके।



