Trending

Lok Sabha में आज तीन अहम विधेयक

Three Important Bills in Lok Sabha Today

दिल्ली/प्रतिनिधि : संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ‘विकसित भारत शिक्षा संस्थान विधेयक’ को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने का प्रस्ताव रखेंगे। इस विधेयक का उद्देश्य देश के उच्च शिक्षा संस्थानों में स्वायत्तता बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता और शैक्षणिक मानकों को सुदृढ़ करना है। ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ‘विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक’ पेश करेंगे। इस विधेयक के तहत ग्रामीण परिवारों को वर्ष में 125 दिनों के रोजगार की वैधानिक गारंटी देने का प्रावधान किया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में ‘बीमा अधिनियम संशोधन विधेयक–2025’ पेश करेंगी, जिसका उद्देश्य बीमा क्षेत्र में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाना है। वहीं, राज्यसभा में आज चुनावी सुधारों पर चर्चा जारी रहेगी, जिसमें कई सांसद अपने विचार रख चुके हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker