Trending

Fog के कारण दिल्ली मैं यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Dense Fog Causes Increased Problems for Travelers in Delhi

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार सुबह से ही ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को शीत लहर का तीव्र अनुभव हुआ। कोहरे की वजह से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कई उड़ानें विलंबित रहीं, जबकि कुछ उड़ानों के संचालन में भी बाधाएं आईं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान से संबंधित ताज़ा जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।

रेल यातायात पर भी कोहरे का असर देखने को मिला। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई लंबी दूरी की ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आज सुबह छह बजे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सुबह के समय कोहरा बने रहने की संभावना जताई है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker