
Navi Mumbai मनपा चुनाव की फाइनल वोटर लिस्ट जारी
Navi Mumbai Municipal Corporation Election Final Voter List Released
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन आम चुनाव–2025 के लिए वार्ड-वार अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। माननीय राज्य चुनाव आयोग, महाराष्ट्र के 9 दिसंबर 2025 के निर्देशों के अनुसार राज्य की 29 नगर निगमों के आम चुनावों हेतु यह कार्यक्रम तय किया गया है। इसी क्रम में नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की वार्ड-वाइज फाइनल वोटर लिस्ट 15 दिसंबर 2025 को सार्वजनिक की गई। यह अंतिम मतदाता सूची नवी मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन मुख्यालय के नोटिस बोर्ड, संबंधित विभागीय कार्यालयों के साथ-साथ निगम की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराई गई है।
राज्य चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, स्थानीय निकाय चुनावों के लिए फोटो सहित अंतिम मतदाता सूची की प्रति मात्र 2 रुपये प्रति पेज की दर से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, मतदाता अपने नाम की ऑनलाइन जांच राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध “वोटर सर्च” सुविधा के माध्यम से कर सकते हैं।



