Trending

BJP मुख्यालय में नितिन नबीन का भव्य स्वागत

Nitin Naveen Receives Grand Welcome at BJP Headquarters

दिल्ली/प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री और पूर्व पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

नितिन नबीन वर्तमान में बिहार सरकार में मंत्री हैं और इसके साथ ही वे भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। उनके कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

नितिन नबीन के पदभार संभालने की खुशी में भाजपा के रायपुर स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि नितिन नबीन की संगठनात्मक क्षमता, कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी रणनीति से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं का मनोबल और अधिक बढ़ेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker