President मुर्मु का दक्षिण भारत दौरा
President Murmu's visit to South India
विशेष/प्रतिनिधी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल से कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना के सात दिन के आधिकारिक दौरे पर रवाना होंगी। अपने दौरे के पहले दिन राष्ट्रपति कर्नाटक के मालवल्ली पहुंचेंगी, जहां वे आदि जगद्गुरु श्री शिवरात्रीश्वर शिवयोगी महास्वामीजी की 1066वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगी। यह कार्यक्रम सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है।
दौरे के अगले चरण में बुधवार को राष्ट्रपति तमिलनाडु के वेल्लोर स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। इसके बाद वे तेलंगाना के सिकंदराबाद स्थित बोलारम में राष्ट्रपति निलयम पहुंचेंगी, जहां वे शीतकालीन प्रवास करेंगी।
शुक्रवार को राष्ट्रपति मुर्मु हैदराबाद में लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। वहीं शनिवार को वे ब्रह्मा कुमारी शांति सरोवर की 21वीं वर्षगांठ पर आयोजित “भारत का शाश्वत ज्ञान: शांति और प्रगति के मार्ग” विषयक सम्मेलन को संबोधित करेंगी। यह दौरा आध्यात्मिक, प्रशासनिक और राष्ट्रीय संवाद के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



