Andaman में सावरकर प्रतिमा का अनावरण
Savarkar Statue Unveiled in Andaman
विशेष/प्रतिनिधि : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के ब्योदनावाद पब्लिक गार्डन में स्वतंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर को ऐतिहासिक बताते हुए दोनों नेताओं ने सावरकर के राष्ट्रवादी विचारों और उनके बलिदान को याद किया। प्रतिमा अनावरण के बाद अमित शाह और मोहन भागवत श्रीविजयपुरम पहुंचे, जहां सावरकर की अमर कविता ‘सागरा प्राण तळमळला’ के 115 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि हर भारतीय के मन में देशभक्ति का भाव होता है, लेकिन इसे प्रखर और सशक्त रूप में व्यक्त करना आवश्यक है। वहीं, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने सावरकर की कविताओं को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उनकी हर रचना स्वतंत्रता, आत्मबल और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त रूप से अभिव्यक्त करती है, जो आज भी समाज को दिशा देती है।



