Trending

Weather Department का अलर्ट: संभलकर रहें

Weather Department Alert: Be Careful

मुंबई/प्रतिनिधि : विदर्भ में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। नागपुर, वर्धा, गोंदिया और यवतमाल जिलों में आज कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। गोंदिया जिले में यह अलर्ट कल भी प्रभावी रहेगा। नागपुर क्षेत्र आज 8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि गोंदिया में 8.4, यवतमाल में 8.8 और वर्धा में 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।विदर्भ के बाकी जिलों में तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया, जिससे सुबह और देर शाम के समय शीतलहर का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, 14 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। ठंड बढ़ने के कारण नागरिकों को सुबह के समय वाहन चलाने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker