Nagpur में विभिन्न संगठनों का जोरदार मोर्चा
Various Organizations Hold Vigorous Protests in Nagpur
नागपूर/तुषार पाटील : महाराष्ट्र विधानसभा के विंटर सेशन के तीसरे दिन नागपुर में कई संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र राज्य ग्राम मजदूर पुलिस पाटिल संघ और पुलिस पाटिल एसोसिएशन सहित कई राज्यस्तरीय संगठनों ने शहर में मार्च निकाला। इसी तरह AITC, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कर्मचारी, निर्माण श्रमिक, स्कूल न्यूट्रिशन स्टाफ, UMEED समूह और ग्राम रोजगार सेवकों ने संयुक्त मार्च करते हुए जीरो माइल क्षेत्र में धरना दिया। ये सभी संगठन वेतन, पेंशन और अन्य लंबित मांगों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग कर रहे थे। इसके अलावा समता सैनिक दल नागपुर, दलित महासंघ सतारा, जागृति मोलकर्णी संघर्ष समिति और भंडारा जिला शिक्षित बेरोजगार सेवा सहकारी संघ ने भी अपने-अपने मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया।
यशवंत स्टेडियम में प्रतिष्ठित कलावंत प्रतिष्ठान अकोला, महाराष्ट्र राज्य हमाल मथाड़ी महामंडल और सकल मातंग समाज जालना ने भी अलग-अलग मांगों को लेकर धरना आयोजित किया। आंदोलन के चलते शहर में दिनभर माहौल गर्म रहा।