Navi Mumbai में 2 टन से ज्यादा प्लास्टिक जब्त
Over 2 tons of Plastic Seized in Navi Mumbai
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका ने इस वर्ष अभी तक 2 टन से अधिक सिंगल-यूज़ प्लास्टिक बैग जब्त किए हैं। इस अभियान के दौरान नगरपालिका ने 20 लाख 65 हजार रुपये का दंड भी वसूल किया है। पर्यावरण और मानव जीवन पर प्लास्टिक से होने वाले गंभीर दुष्परिणामों को देखते हुए, पालिका लगातार सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरोध में जागरूकता अभियान चला रही है। जागरूकता के साथ-साथ दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में प्लास्टिक प्रतिबंध की सख्त जांच भी की जा रही है। विभागीय और परिमंडल कार्यालयों की विशेष टीमों द्वारा नियमित निरीक्षण किया जाता है। जहां भी प्लास्टिक बैग या एकल-उपयोग प्लास्टिक वस्तुएं पाई जाती हैं, वहां तुरंत दंडात्मक कार्रवाई कर सामग्री जब्त की जाती है।
पालिका ने प्लास्टिक प्रतिबंध की प्रभावी अमलबजावणी के लिए 10 विशेष टीमें तैनात की हैं—8 विभागस्तर पर और 2 परिमंडल स्तर पर। इन टीमों ने अब तक कई प्रतिष्ठानों की जांच कर प्लास्टिक उपयोग पर रोक को सख्ती से लागू किया है।