Trending

Kandivali आश्रम में सद्गुरु शरणानंद जी का आगमन

Arrival of Sadguru Sharananand Ji at Kandivali Ashram

नवीमुंबई/सान्वी देशपांडे : मुंबई के कांदिवली स्थित दामुनगर आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण है, जहाँ 06 दिसंबर 2025 को काशी से पधारे संत-शिरोमणि, परम पूज्य श्री श्री 108 श्री सद्गुरु शरणानंद जी महाराज परमहंस जी का शुभागमन हुआ। उनके आगमन के साथ ही आश्रम परिसर में दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो गया है, और प्रतिदिन होने वाले दर्शन, पूजन, भजन, ध्यान तथा सत्संग में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हो रहे हैं।

भक्तजन गुरुचरणों में उपस्थित होकर अपार शांति, आत्मिक संतोष और अनूठे आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। आश्रम में वातावरण भक्तिमय ध्वनियों, मंत्रोच्चार और साधना से गूंज रहा है, जिससे श्रद्धालुओं के मन में सकारात्मकता और नवचेतना जागृत हो रही है।

आश्रम प्रबंधन ने बताया कि 04 जनवरी 2026 (रविवार) को विशेष महाआरती और महाभंडारे का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। इस अवसर पर शहर भर के भक्तों के आने की संभावना है।
आश्रम की ओर से सभी श्रद्धालुओं से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे अवश्य पधारें, गुरुचरणों का दर्शन करें और इस पावन उपस्थिति से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करें।

आयोजकों का कहना है कि भक्तों की उपस्थिति इस दिव्य उत्सव को और भी मंगलमय बनाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker