CIDCO के खिलाफ MLC विक्रांत पाटिल का आंदोलन
MLC Vikrant Patil's Protest Against CIDCO
नागपुर/तुषार पाटिल : CIDCO द्वारा घरों की बढ़ी हुई कीमतों के खिलाफ महाराष्ट्र में विरोध तेज़ हो गया है। नागपुर में चल रहे हिवाळी अधिवेशन के दौरान भाजपा विधायक विक्रांत पाटिल ने आज गले में बैनर पहनकर अनोखे अंदाज़ में जोरदार प्रदर्शन किया। उनके इस आगळ्या-वेगळ्या आंदोलन ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विधायक पाटिल ने स्पष्ट मांग की कि CIDCO को घरों की कीमतें 30 से 35 प्रतिशत तक कम करनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया, “70 लाख रुपये का घर गरीबों के लिए कैसे हो सकता है?” पाटिल ने CIDCO की ‘मागेल त्याला घर’ योजना पर भी तंज कसते हुए कहा कि “लोग घरों से ज्यादा CIDCO के एमडी को पसंद कर रहे हैं,” जो योजना की असफलता दर्शाता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि CIDCO सिर्फ नागरिकों को “गाजर दिखाने” का काम कर रही है और गरीबों को किफायती घर देने की मानसिकता प्रशासन में दिखाई नहीं दे रही। पाटिल ने कहा कि घरों की बढ़ी कीमतों ने मध्यमवर्गीय लोगों पर भारी आर्थिक बोझ डाला है, इसलिए सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दरवृद्धि वापस नहीं ली गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन छेडा जाएगा। इस मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों के कुछ सदस्यों में नाराज़गी है, और आगामी बैठकों में यह विषय और तीव्रता से उठाया जाएगा।



