Trending

School–कॉलेज परिसर में गुटखा बिक्री पर रोक की मांग

Demand for Ban on Gutkha Sale on School and College Premises

नागपुर/तुषार पाटिल : महाराष्ट्र के स्कूल और महाविद्यालयों के आसपास गुटखा और नशीले पदार्थों की बढ़ती बिक्री को लेकर गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। नियमों के अनुसार किसी भी शैक्षणिक संस्थान के 100 मीटर दायरे में ऐसे उत्पादों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, बावजूद इसके कई जगह टपरी व स्टॉल खुले आम संचालित होते दिखाई दे रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और अभिभावकों में तीव्र नाराजगी असून उन्होंने छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से तात्कालिक कार्रवाई की मांग की है।

हिवाळी अधिवेशनात आमदार प्रशांत ठाकूर ने भी यह मुद्दा जोरदारपणे उपस्थित किया। उन्होंने कहा कि राज्यभर में स्कूलों और कॉलेजों के पास गुटखा व नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री चिंताजनक स्तर पर पहुँच चुकी है। शासन के आदेशों के बावजूद कार्रवाई न होना गंभीर प्रश्न निर्माण करता है।

ठाकूर यांनी प्रशासनाकडे विशेष तपास पथक गठित करने की मागणी केली, जिससे त्वरित निरीक्षण और कार्रवाई संभव हो सके। साथ ही, शैक्षणिक परिसरों के आसपास मौजूद सभी अवैध गुटखा स्टॉल्स तत्काल बंद कर कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा और सरकार को इस मुद्दे पर त्वरित व प्रभावी कदम उठाने ही होंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker