Trending

Bigg Boss19 सीजन गौरव खन्ना ने किया अपने नाम

Gaurav Khanna Wins Bigg Boss 19

विशेष/प्रतिनिधि : बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर की रात धमाकेदार अंदाज़ में संपन्न हुआ, जहां गौरव खन्ना ने शो की विजयी ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाते हुए सीजन के चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। लगभग तीन महीनों तक चले झगड़े, मनमुटाव, गठजोड़ और गेम स्ट्रेटजी के बीच गौरव ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और अंत तक दर्शकों का दिल जीतने में सफल रहे। फिनाले में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से सबसे पहले अमाल मलिक को बाहर का रास्ता दिखाया गया। उनके बाद तान्या मित्तल और प्रणीते मोरे को भी कम वोट मिलने पर शो से बाहर होना पड़ा। अंत में बिग बॉस 19 की ट्रॉफी के लिए गौरव खन्ना और फरहाना भट के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

दर्शकों की भारी संख्या में मिले समर्थन और मजबूत गेम प्लान के दम पर गौरव ने आखिरी मुकाबले में बढ़त बनाई और विजेता घोषित हुए। जीत के साथ उन्हें 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और बिग बॉस 19 की चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई। फिनाले के बाद गौरव ने कहा कि यह सफर बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन दर्शकों का प्यार और परिवार का समर्थन उन्हें जीत तक लेकर आया। शो के प्रशंसकों के लिए यह फिनाले जश्न और रोमांच से भरपूर रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker