Trending

Anurag ठाकुर का हमला: “कांग्रेस को वंदे मातरम् से एलर्जी”

Anurag Thakur's attack: "Congress is allergic to Vande Mataram"

दिल्ली/प्रतिनिधि : राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर लोकसभा में विशेष चर्चा के दौरान भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् राष्ट्रभक्तों के लिए ऊर्जा है, जबकि राष्ट्रविरोधियों के लिए एलर्जी। यह सिर्फ गीत नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम का मंत्र और भारत की आत्मा का स्वर है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने जवाहरलाल नेहरू के कहने पर वंदे मातरम् के वे हिस्से हटाए जिनमें मां दुर्गा की स्तुति और शक्ति की आराधना थी। इसे उन्होंने “भारत की आत्मा को चीरना” बताया। ठाकुर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने जिन्ना और लीगी मानसिकता को खुश करने के लिए वंदे मातरम् को छोटा किया और आज भी वोटबैंक की राजनीति में इस गीत का अपमान कर रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि भगत सिंह, अशफाकउल्लाह खान, सुखदेव, खुदीराम बोस, राम प्रसाद बिस्मिल जैसे क्रांतिकारियों ने वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ प्राण न्योछावर किए। कई स्वतंत्रता सेनानियों को इसे गाने पर कोड़े और फांसी तक मिली। अनुराग ठाकुर ने कहा कि 1896 में कांग्रेस के अधिवेशन में मुस्लिम अध्यक्ष रहीमतुल्ला सयानी की मौजूदगी में टैगोर ने यह गीत गाया था, तब इसे कोई विवाद नहीं माना गया। आजादी के 150 साल बाद भी कांग्रेस इसका अपमान कर रही है—यह राष्ट्रवाद के खिलाफ राजनीति है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker