
Navi Mumbai में शुरू होगा 24 वां मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो
24th Mega Property Expo to begin in Navi Mumbai
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : वाशी के सड़को एक्सहिबिशन सेंटर में 12 दिसंबर से 24वां मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। पहली बार बीएएनएम और बीएएनएम रायगड़ दोनों बिल्डर संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह संपत्ति प्रदर्शनी रियल एस्टेट सेक्टर में ऐतिहासिक बनने जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएएनएम के अध्यक्ष वसंत बद्रा और बीएएनएम रायगड़ के अध्यक्ष अश्विन पटेल ने बताया कि इस विशाल एक्सपो में 100 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां 200 बिल्डर अपनी 500 से ज्यादा संपत्तियों का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही विभिन्न बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के स्टॉल भी होंगे, जो लोन और होम फाइनेंस संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। यह एक्सपो 15 दिसंबर तक चलेगा।
ट्रस्टी देवांग त्रिवेदी और अध्यक्ष बद्रा ने बताया कि इस बार 15 लाख से 25 करोड़ रुपये तक की प्रॉपर्टी उपलब्ध होगी। नवी मुंबई मनपा क्षेत्र के बाहर किफायती घरों से लेकर एमआईडीसी, सिडको और मनपा जोन की प्रीमियम प्रॉपर्टी की भी भरमार होगी। एक्सपो का उद्घाटन महाराष्ट्र के वनमंत्री गणेश नाईक करेंगे, जबकि बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। डेल्टा ग्रुप मुख्य स्पॉन्सर है, जबकि पैराडाइज ग्रुप, ईवी होम्स, जे प्राइम और अरिहंत ग्रुप प्रमुख स्पॉन्सर्स हैं। इनके भव्य पविलियनों में हर सेगमेंट की प्रॉपर्टी उपलब्ध होगी।



