
Amit मेढ़कर बोले-जनता का प्यार ही मेरी ताकत
Amit Medkar said, "People's love is my strength."
नवी मुंबई/प्रतिनिधी : बीजेपी के युवा नेता और झोपड़पट्टी सुधार समिति के पूर्व सभापति अमित मेढ़कर का जन्मदिन इस वर्ष भी सामाजिक और लोकसेवी उपक्रमों के बीच बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। तुर्भे में आयोजित अभिष्ट चिंतन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की उपस्थिति दिखाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत अमित मेढ़कर द्वारा नवी मुंबई महानगर पालिका की प्रतिकृति वाले विशेष केक काटने से हुई।
कार्यक्रम में खास तौर पर पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक, पूर्व मेयर सागर नाईक, पूर्व नगरसेवक राजू शिंदे, मुनावर पटेल सहित कई वरिष्ठ नगरसेवक मौजूद रहे। माहौल संगीत, तालियों और उत्साह से सराबोर रहा।
पूर्व सांसद डॉ. संजीव नाईक ने अमित मेढ़कर के कामों की सराहना करते हुए कहा कि तुर्भे हनुमान नगर क्षेत्र में उनके विकास कार्यों के कारण ही आज हजारों लोग उन्हें शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि हनुमान नगर और तुर्भे में एसआरए के जरिए विकास अवश्य होगा और मेढ़कर मनपा में जाकर जनता के लिए बड़ा काम करेंगे।
अपने जन्मदिन पर मिले इस अपार स्नेह के प्रति अमित मेढ़कर ने सभी समर्थकों व नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तुर्भे-हनुमान नगर के विकास के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा और मनपा में बीजेपी की सत्ता आने पर इलाके का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।



