Trending

Navi Mumbai कोर्ट में मीडिएशन को मिली नई गति

Mediation Got New Speed in Navi Mumbai Court

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : पारिवारिक विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के उद्देश्य से ‘मध्यस्थता जनजागरूकता’ कार्यक्रम 6 दिसंबर 2025 को बेलापुर स्थित पारिवारिक न्यायालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व न्यायाधीश सुभाष काफरे ने किया, जबकि नवी मुंबई कोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संदीप रामकर और सचिव विकास म्हात्रे भी मंचासीन रहे।

कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट शीतल गायकवाड़ ने किया। वहीं, प्रशिक्षित मध्यस्थ एडवोकेट मोहित मोकल ने मध्यस्थता प्रक्रिया के लाभ, उसकी प्रभावशीलता और परिवारिक विवाद समाधान में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस अवसर पर न्यायाधीश काफरे की अवधारणा पर आधारित एक लघु नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसमें संध्या सावंत, एडवोकेट कृष्णा पवार, एडवोकेट प्रसाद माधवी, एडवोकेट विशाखा जाधव, एडवोकेट किरण भोसले, कंचन किरवे और राज निकम ने अभिनय किया। नाटक में पति-पत्नी के झगड़ों के पारिवारिक दुष्प्रभाव और मीडिएशन की सकारात्मक भूमिका को प्रभावी ढंग से दिखाया गया।

नाटक के कलाकारों को नवी मुंबई कोर्ट बार एसोसिएशन और फैमिली कोर्ट की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में एग्ज़िबिशन मैनेजर गणेश हिरवे ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ने उपस्थित लोगों को यह महत्वपूर्ण संदेश दिया कि मीडिएशन, कोर्ट के बाहर परिवारिक विवादों का बेहतर और सौहार्दपूर्ण समाधान प्रदान करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker