Trending

Thailand–कंबोडिया सीमा पर तनाव, बड़ी जंग का खतरा

Tensions on The Thailand-Cambodia Border, Threat of a Major War

विशेष/प्रतिनिधि : दुनिया पहले ही रूस-यूक्रेन, इज़राइल-हमास और एशिया के कई तनावों से जूझ रही है, और ऐसे में एक नई जंग के संकेत सामने आ रहे हैं। थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर तनाव अचानक बढ़ गया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय चिंतित हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों देशों की सेनाओं ने बॉर्डर पर एक-दूसरे पर भारी फायरिंग की है।

अक्टूबर 2025 में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच सीजफायर समझौता हुआ था। लेकिन ताज़ा संघर्ष के बाद थाईलैंड ने एकतरफा रूप से यह समझौता खत्म कर दिया है। थाई सेना का दावा है कि कंबोडियाई सैनिकों की फायरिंग में उनका एक जवान मारा गया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई। वहीं, कंबोडिया का आरोप है कि फायरिंग की शुरुआत थाई सैनिकों ने की थी।

थाई सेना के मेजर जनरल विन्थाई सुवारी ने बताया कि चोंग एन मा इलाके के पास गोलाबारी जारी है। संघर्ष बढ़ने के बाद थाईलैंड ने बॉर्डर से लगे गांवों के 70% लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है।

सीजफायर टूटने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता गहरी हो गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह स्थिति जल्द नहीं संभली, तो एशिया में एक नई जंग की शुरुआत हो सकती है। दुनिया की नज़रें अब इसी पर टिकी हैं कि आगे हालात किस दिशा में जाते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker