Trending

Kanpur में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 का शुभारंभ

Smart India Hackathon 2025 Launches in Kanpur

कानपुर/प्रतिनिधि : कानपुर नगर स्थित पीएसआईटी इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2025 का दो दिवसीय सत्र 8 और 9 दिसंबर को भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रेरित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पीएसआईटी कैंपस में देश के 11 राज्यों से 21 टीमों ने भाग लिया, जो तकनीक आधारित चार प्रमुख समस्या कथनों (Problem Statements) पर समाधान विकसित करने में जुटे हैं।

उद्घाटन सत्र में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, नवाचार और संकल्प देश को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत के सपने को साकार करने में योगदान दें। मीडिया से बातचीत में उन्होंने मतदाताओं से एसआईआर मतदाता पुनरीक्षण सूची में अपना नाम अनिवार्य रूप से दर्ज कराने की अपील की।

कार्यक्रम में डॉ. दीपक श्रीवास्तव (पीएसआईटी) ने हैकथॉन को छात्रों की प्रतिभा और नवाचार को वास्तविक मंच प्रदान करने वाला प्रयास बताया। प्रतिभागी छात्रों ने भी अपनी-अपनी बाइट्स में बताया कि स्मार्ट इंडिया हैकथॉन उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर वास्तविक समस्याओं के समाधान बनाने का उत्कृष्ट अवसर देता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker