Indian नौसेना का बड़ा कदम: श्रीलंका के लिए राहत अभियान तेज़

Indian Navy's major move: Relief operations for Sri Lanka accelerated

विशेष/प्रतिनिधि : भारतीय नौसेना ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका में चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों को राहत पहुँचाने के अपने मिशन को और विस्तार देते हुए एक और महत्वपूर्ण तैनाती की है। INS विक्रांत, INS उदयगिरि और INS सुकोन्या पहले से ही राहत वितरण, हेलीकॉप्टर आधारित खोज एवं बचाव अभियान और मानवीय सहायता कार्यों में जुटे हैं। अब इन प्रयासों को और प्रभावी बनाने के लिए INS घड़ियाल तथा सामग्री और सैनिक उतारने वाली नौकाएँ LCU 54, LCU 51 और LCU 57 भी राहत सामग्री के साथ श्रीलंका के लिए रवाना की गई हैं।

INS घड़ियाल आज त्रिंकोमाली पहुँचेगा, जहाँ वह स्थानीय प्रशासन और राहत एजेंसियों के साथ मिलकर पुनर्वास कार्यों को गति देगा। लगभग 1000 टन आपदा राहत सामग्री लेकर पहुँची इन नौसैनिक इकाइयों में खाद्यान्न, चिकित्सा सामग्री, टेंट, पानी शुद्धिकरण उपकरण और अन्य जरूरी संसाधन शामिल हैं, जो प्रभावित लोगों की त्वरित सहायता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

भारतीय नौसेना का यह कदम न केवल भारत–श्रीलंका के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत करता है, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR) क्षमता को भी रेखांकित करता है।
इस मिशन से एक बार फिर स्पष्ट होता है कि संकट की घड़ी में पड़ोसी देशों की सहायता करना भारत की “पड़ोसी प्रथम” नीति का अभिन्न हिस्सा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker