Trending

PM मोदी का कांग्रेस पर करारा प्रहार

PM Modi Launches Scathing Attack on Congress

दिल्ली/प्रतिनिधि : लोकसभा में वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष चर्चा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गीत की गौरवशाली यात्रा और राष्ट्रनिर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि वंदे मातरम की यात्रा आसान नहीं रही, यह गीत आपातकाल से लेकर स्वतंत्रता संग्राम तक राष्ट्रचेतना का प्रमुख आधार रहा है और आज भी देशवासियों को एकजुट करने की प्रेरणा देता है।

प्रधानमंत्री ने 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखे गए इस गीत की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1857 के विद्रोह के बाद अंग्रेजी दमन के बीच राष्ट्रीय भावना जागृत करने के लिए वंदे मातरम का जन्म हुआ। उन्होंने बताया कि बंकिम दा ने इसे घर-घर तक पहुँचाने का साहसिक प्रयास किया और देखते ही देखते यह गीत स्वतंत्रता आंदोलन की धड़कन बन गया।

मोदी ने स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को नमन किया, जो फांसी के फंदे पर भी “वंदे मातरम” का उदघोष करते थे। उन्होंने कहा कि अलग-अलग जेलों में बंद रहने के बावजूद उनका मंत्र एक ही था—एक भारत, श्रेष्ठ भारत।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जिसने 1905 में वंदे मातरम को जनजागरण का आधार बनाया, वही बाद में तुष्टीकरण की राजनीति के कारण इसे नजरअंदाज करती रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वंदे मातरम को बांटकर राष्ट्रसमर्पित भावना से विश्वासघात किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker