Trending

Navi Mumbai में राज्यजूनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप का शुभारंभ

State Junior Volleyball Championship Launched in Navi Mumbai

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से आयोजित ‘नवी मुंबई मनपा कप महाराष्ट्र राज्य जूनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप और चयन परीक्षण प्रतियोगिता 2025-26’ का शुभारंभ वाशी स्थित कर्मवीर भाऊराव पाटिल कॉलेज मैदान में हुआ। उद्घाटन समारोह में मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी खेल के प्रति लगाव व्यक्तित्व निर्माण और कठिन परिस्थितियों का सामना करने की क्षमता विकसित करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मनपा खिलाड़ियों और खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए हर संभव सहयोग करेगी।

कार्यक्रम में डिप्टी कमिश्नर अभिलाषा म्हात्रे, खेल अधिकारी रेवप्पा गुरव, महाराष्ट्र वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष संजय नाईक और सचिव सतीश पाठक समेत कई गणमान्य उपस्थित थे। इस चैम्पियनशिप में मुंबई, अमरावती, संभाजीनगर, नासिक, पुणे, नागपुर, लातूर और कोल्हापुर—इन आठ विभागों की पुरुष एवं महिला टीमों ने सहभागिता दर्ज की है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन महाराष्ट्र की जूनियर टीम के लिए किया जाएगा, जो राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करेगी।

उद्घाटन मैच पुरुष वर्ग में मुंबई बनाम अमरावती और महिला वर्ग में मुंबई बनाम कोल्हापुर के बीच खेला गया। कार्यक्रम का संचालन सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, नेरुल की NSS यूनिट ने किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 7 दिसंबर शाम 7 बजे आयोजित होगा। नागरिकों से खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की अपील की गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker