
Shahid Mulla बने महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के सहसचिव
Shahid Mulla appointed Joint Secretary of Maharashtra Youth Congress
नवी मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कांग्रेस पार्टी ने शाहिद मुल्ला को इंडियन नेशनल लेबर यूथ कांग्रेस, महाराष्ट्र प्रदेश का जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया है। सोशल वर्क और विशेष रूप से माइनॉरिटी व पिछड़े समाज के मुद्दों पर सक्रियता से काम करने वाले शाहिद मुल्ला की नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
इस नियुक्ति पर राज्याध्यक्ष संजय तायडे, वाइस प्रेसिडेंट नासिक कांबले और पनवेल सिटी डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस के अध्यक्ष सुदाम पाटिल ने आधिकारिक मंज़ूरी दी है। मुल्ला की नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थक वर्ग में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में आर. सी. घरात, जी. आर. पाटिल, कैप्टन कलावत, शशिकांत बंदोदकर, निर्मला म्हात्रे, हेमराज म्हात्रे, लतीफ शेख, सुधीर मोरे, गोविंद लोंढे, अभिजीत पाटिल सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारियों ने शाहिद मुल्ला को हार्दिक बधाई दी। सभी नेताओं ने उम्मीद जताई कि मुल्ला अपने अनुभव और जनसंपर्क के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे और युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाएंगे।
शाहिद मुल्ला ने इस विश्वास के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं और जरूरतमंद वर्गों की आवाज़ को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।



