
Sonkhar स्पोर्ट्स फेस्टिवल : जनजागृति शोभायात्रा
Sonkhar Sports Festival: Public Awareness Procession
नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : 18 से 21 दिसंबर तक सानपाड़ा में होने वाले ‘सोनखर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ को लेकर रविवार, 7 दिसंबर को जन-जागरूकता शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शाम 5 से 8 बजे तक निकाले गए इसशोभायात्रा में स्थानीय नागरिकों, छात्रों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शोभायात्रा की खास आकर्षण विश्व विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम को समर्पित रथ रहा, जिसने महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए लोगों का ध्यान खींचा।
इस उत्सव का मुख्य उद्देश्य सोनखर–पाम बीच सेक्शन के बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को मोबाइल और इंटरनेट की लत से बाहर निकालकर आउटडोर गेम्स की ओर प्रेरित करना है। आयोजकों के मुताबिक, खेलों के माध्यम से समाज में एकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना इस परियोजना का मूल लक्ष्य है, जिसे निवासियों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
आयोजकों ने सेक्टर 1, 13, 14, 15, 16, 16A, 17, 18 और 19 के सभी नागरिकों से क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, मिनी मैराथन, साइकिलिंग, वॉलीबॉल, योग, स्केटिंग, बैडमिंटन, कराओके, पेंटिंग सहित अनेक स्पर्धाओं में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता हेतु फॉर्म सुविधा केंद्र जेष्ठा सेक्टर 13 पार्क में 15 दिसंबर तक खुला रहेगा।
शोभायात्रा में पूर्व विपक्ष नेता दशरथ भगत, वैजयंती भगत, रूपाली निशांत भगत, युवा नेता और मुख्य समन्वयक निशांत भगत समेत कई सामाजिक संगठनों के सदस्य और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।



