जाना था पुणे इंडिगो ने पोहचाया हैद्राबाद
Hyderabad Tour for Travelers, Without Asking

नवी मुंबई/सान्वी देशपांडे : इंडिगो एयरलाइंस का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां नागपुर से पुणे जाने के लिए विमान में सवार हुए यात्री सीधे हैदराबाद पहुँच गए। इस गंभीर गलती के कारण यात्रियों में भारी नाराज़गी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, फ्लाइट में बैठे यात्रियों को पता ही नहीं था कि विमान उन्हें गलत गंतव्य पर लेकर जा रहा है। जब विमान हैदराबाद उतरा, तब यात्री पूरी तरह हैरान रह गए।
यात्रियों का हैदराबाद टूर, बिना पूछे
मामला यहीं नहीं रुका। हैदराबाद पहुँचे यात्रियों को लगभग एक घंटे तक विमान से बाहर भी नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान यात्रियों की परेशानी और चिंता बढ़ती गई, जिसके बाद उनका धैर्य टूट गया और उन्होंने विमान के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर एयरलाइन के अधिकारियों को आखिरकार यात्रियों को विमान से बाहर आने की अनुमति देनी पड़ी।
इस घटना के कारण नागपुर से पुणे के लिए निकले कई यात्री हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही फंसे हुए हैं और अपनी आगे की यात्रा को लेकर परेशान हैं। इस लापरवाही के बाद एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पूरे मामले की सोशल मीडिया पर भी जमकर चर्चा हो रही है, और यात्री इंडिगो से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।



