Trending

India-रूस संबंध ध्रुव तारे की तरह अटल

India-Russia Relations are Stable

दिल्ली/प्रतिनिधी : भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं। दोनों देशों ने स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा, विज्ञान, खाद्य सुरक्षा और आर्कटिक क्षेत्र में सहयोग से जुड़े करारों पर हस्ताक्षर किए। इन समझौतों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संयुक्त रूप से मंजूरी दी। साथ ही दोनों नेताओं ने वर्ष 2030 तक के आर्थिक सहयोग कार्यक्रम पर भी सहमति जताई, जिससे भविष्य में व्यापार और निवेश को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस संबंधों को “ध्रुव तारे की तरह अटल” बताते हुए कहा कि दोनों देश दशकों से एक-दूसरे के विश्वसनीय साझेदार रहे हैं। मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि भारत यूरेशियन आर्थिक संघ के साथ FTA को जल्द अंतिम रूप देने के लिए प्रयासरत है। ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग जारी रखने पर भी दोनों देशों ने जोर दिया।

जन-से-जन संपर्क बढ़ाने के लिए भारत ने रूसी नागरिकों को 30 दिनों के लिए फ्री ई-टूरिस्ट वीज़ा और ग्रुप टूरिस्ट वीज़ा की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। यूक्रेन संघर्ष पर प्रधानमंत्री मोदी ने दोहराया कि भारत हर मुद्दे का शांतिपूर्ण समाधान चाहता है और संवाद ही आगे बढ़ने का सही रास्ता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker