Trending

India-रूस सहयोग मजबूत, अमेरिका को झटका

India-Russia cooperation strengthened, blow to America

दिल्ली/प्रतिनिधी : रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस समय दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को उनका आगमन हुआ और उसके बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ लगभग डेढ़ घंटे की अहम बैठक हुई। इस बैठक में भारत और रूस के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते हुए। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की।प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा कि पुतिन का यह दौरा भारत-रूस की मित्रता के नए माइलस्टोन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारत और रूस की साझेदारी ऐतिहासिक और मजबूत रही है और दोनों देश आर्थिक, सुरक्षा और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाते रहेंगे।

पत्रकार वार्ता के दौरान पुतिन ने बड़ा ऐलान किया कि रूस भविष्य में भी भारत को कच्चे तेल की निरंतर आपूर्ति करता रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे कोई भी वैश्विक या राजनीतिक दबाव क्यों न हो, तेल की सप्लाई स्थिर बनी रहेगी। यह बयान अमेरिका के लिए चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि अमेरिका चाहता था कि भारत रूस से तेल की खरीद बंद करे।विशेषज्ञों का कहना है कि इस घोषणा से भारत-रूस ऊर्जा संबंध और मजबूत होंगे, और भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इस दौरे ने वैश्विक राजनीति में भारत की रणनीतिक स्थिति को और मजबूत किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker