Trending

इंडिगो की 100 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें

IndiGo Cancels 100 Flights, Increasing Passenger Hardship

विशेष/प्रतिनिधि : इंडिगो एयरलाइंस द्वारा 100 से अधिक उड़ानें रद्द किए जाने के बाद देशभर के करीब 8 प्रमुख हवाई अड्डों पर हवाई सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। अचानक रद्द हुई उड़ानों के कारण हजारों यात्रियों को भारी परेशानी और घंटों की देरी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही लंबा इंतज़ार करना पड़ा, जबकि कुछ को अपनी यात्रा योजनाएं बदलनी पड़ीं।

सूत्रों के मुताबिक, खराब मौसम, यांत्रिक गड़बड़ियां और कर्मचारियों से जुड़े नियमों में उत्पन्न स्थितियों के कारण इंडिगो की संचालन क्षमता पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इन कारणों से पिछले 24 घंटों में कई उड़ानों को या तो रद्द करना पड़ा या पुनर्निर्धारित करना पड़ा।इंडिगो एयरलाइंस के प्रवक्ता ने कहा है कि कंपनी स्थिति पर लगातार नज़र रखे हुए है और अगले 48 घंटों में उड़ान सेवाएं सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई है।

इसी बीच, नागरी विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने इंडिगो के वरिष्ठ प्रबंधन से इस अभूतपूर्व अवरोध के कारणों का विस्तृत स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि मौजूदा यात्रा सीजन में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कंपनी ने कौन-सी वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार की हैं।DGCA ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए इस पूरे मामले की कड़ी निगरानी की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker