Trending

SriLanka में चक्रवात 474 लोगों की मौत, 356 लापता

Cyclone kills 474 in Sri Lanka, 356 still missing

विशेष/प्रतिनिधि : श्रीलंका में आए भीषण दितवाह चक्रवात ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 474 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 356 लोग अभी भी लापता हैं। यह जानकारी श्रीलंका के आपदा प्रबंधन केंद्र ने दी है। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं।

इस संकट के समय भारत ने पड़ोसी देश की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। भारतीय वायुसेना, नौसेना और एनडीआरएफ की टीमों ने श्रीलंका में पहुंचकर व्यापक राहत और बचाव अभियान शुरू किया है। नौसेना के INS सुकन्या जहाज से भेजी गई मदद सामग्री को श्रीलंका की वायुसेना ने हवाई मार्ग से दूर-दराज के प्रभावित इलाकों तक पहुंचाया।

भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने पूर्वी प्रांत में कई लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया है। NDRF की टीम पुट्टालम क्षेत्र में लगभग 800 लोगों को सहायता प्रदान कर रही है। वायुसेना ने कल बाढ़ग्रस्त इलाकों में 5.5 टन खाद्य सामग्री भी एयरड्रॉप की।भारत के C-17 ग्लोबमास्टर विमान से भेजे गए 73-सदस्यीय मेडिकल दल ने कोलंबो में अस्थायी मेडिकल कैंप स्थापित करना शुरू कर दिया है। इसमें ऑपरेशन थिएटर, चिकित्सा उपकरण, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक वाहन शामिल हैं। भारतीय मदद से श्रीलंका के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्यों को तेजी मिली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker