Trending

Mumbai में ऑरेंज गेट–मरीन ड्राइव बोगदा परियोजना का शुभारंभ

Orange Gate-Marine Drive Tunnel Project Launched in Mumbai

मुंबई/प्रतिनिधि : मुंबई में सोमवार को ऑरेंज गेट से मरीन ड्राइव तक बनने वाले महत्त्वाकांक्षी बोगदा प्रकल्प (टनल प्रोजेक्ट) का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों किया गया। इस मौके पर टीबीएम (टनल बोरिंग मशीन) का लोकार्पण भी किया गया, जो इस भूमिगत बोगदे की खुदाई करेगी। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर, मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया कि पूर्व द्रुतगती महामार्ग से पश्चिमी तटीय भागों की ओर जाने वाले मार्ग पर रोज होने वाली भारी ट्रैफिक समस्या को दूर करने के उद्देश्य से इस बोगदे की संकल्पना की गई है। उन्होंने कहा कि यह बोगदा पूर्वी एक्सप्रेस हाईवे को सीधे कोस्टल रोड से जोड़ने का काम करेगा और लंबा चक्कर लगाकर नवी मुंबई की ओर जाने वाली दूरी भी कम होगी।

यह बोगदा भूमिगत होगा और पश्चिम व मध्य रेलवे लाइनों के नीचे से होते हुए लगभग 50 मीटर नीचे मेट्रो-3 परियोजना के भी नीचे से गुजरेगा। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि अटल सेतु के रास्ते ठाणे व नवी मुंबई से आने वाली भारी यातायात कोडिया क्षेत्र में जाम का कारण बन रही थी। इस नए बोगदे के शुरू होने से यह कोंडी (भीड़) काफी कम होगी और मरीन ड्राइव, चर्चगेट व कोस्टल रोड की ओर जाने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker