Trending

उद्धव ठाकरे ने शिंदे सेना को दिया धक्का

Uddhav Thackeray gives a blow to Shinde Sena

मुंबई/प्रतिनिधि : कोकण क्षेत्र की राजनीति में सोमवार को बड़ी हलचल देखने को मिली, जब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दावा किया कि शिंदे गुट का पारंपरिक बालेकिल्ला अब कमजोर पड़ रहा है और बड़ी संख्या में स्थानीय नेता उनकी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कोकण में राडा और बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और विश्वासघात के खिलाफ खड़ी हो रही है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोकण हमेशा शिवसेना का मजबूत गढ़ रहा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हुई राजनीतिक उठापटक ने लोगों को भ्रमित किया। “अब लोग निर्णय लेकर हमारे साथ वापस आ रहे हैं,” उन्होंने कहा। बैठक में शामिल हुए कई स्थानीय नेताओं ने मंच पर आकर उद्धव ठाकरें के नेतृत्व पर भरोसा जताया और कहा कि वे “मातोश्री के प्रति निष्ठा” के कारण वापस लौट रहे हैं।

इधर, राजनीतिक गलियारों में इन घटनाओं को आगामी चुनावों से पहले एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। शिंदे गुट की ओर से अभी तक इस पर औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कोकण की राजनीति अब और तेज़ी से बदलने वाली है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker