Trending

‘Wonder Boy’ वैभव ने रचा नया इतिहास

'Wonder Boy' Vaibhav creates history, sets new record in cricket

बिहार; प्रतिनिधि: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के तहत मंगलवार बिहार क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ, जब महज 14 वर्ष के युवा बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी ने घरेलू क्रिकेट में अपना पहला शतक लगाकर नया इतिहास लिख दिया। कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में महाराष्ट्र के खिलाफ खेलते हुए वैभव ने 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 108 रन की विस्फोटक पारी खेली।

58 गेंदों में पूरा किया गया यह शतक तब और खास हो गया जब उन्होंने अर्शिन कुलकर्णी की गेंद पर जोरदार छक्का लगाकर तीन अंकों में प्रवेश किया। वैभव ने आयुष लोहारुका के साथ चौथे विकेट के लिए 75 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बिहार ने निर्धारित 20 ओवर में 176 रन बनाए, जिसमें वैभव की पारी मुख्य आकर्षण रही।पिछले कुछ दिनों से फॉर्म को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच यह शतक उनके दमदार वापसी का प्रमाण है। अब वैभव 12 दिसंबर से दुबई में होने वाले अंडर-19 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने वैभव को बधाई देते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में उनकी निरंतरता और आत्मविश्वास प्रेरणादायी है। आईपीएल शतक, एशिया कप में 144 रनों की पारी और अब SMAT में शतक—इन उपलब्धियों ने उन्हें सबसे कम उम्र में घरेलू क्रिकेट में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंचा दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker