
Sanpada अंडरपास निर्माण को मिली हरी झंडी, हाईकोर्ट आदेश के बाद रास्ता साफ
Sanpada Underpass Construction Gets Green Light, High Court Order Clears the Way
सान्वी देशपांडे I नवी मुंबई : हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद महसूल वन विभाग ने सानपाडा सेक्टर 19 में प्रस्तावित इस अंडर पास को बनाने के लिए साफ कर दिया है .सानपाड़ा केसर सालिटेयर के पास पामबीच पर यह अंडरपास बनाया जाना था लेकिन सीआरझेड क्षेत्र में कंस्ट्रक्शन का हवाला देकर एक संस्था ने याचिका दाखिल किया था, जिस पर बड़ा आदेश सामने आया है.
वनक्षेत्रपाल नवी मुंबई ने 25 नवंबर को प्रत्यक्ष सर्वेक्षण कर केएमएल फाइल के अनुसार यह प्रूफ दे दिया है कि अंडरपास निर्माण क्षेत्र में कोई मैंग्रूव या कांदल वन या कांदल वन प्रजाति का कोई पौधा नहीं है. 50 मीटर बफर जोन में भी कन्स्ट्रक्शन नहीं करने और किसी तरह के पेड़ पौधों का नुकसान नहीं होने वाला है इसलिए किसी भी एनओसी की जरूरत नहीं है.
पूर्व नगरसेविका वैजयंती दशरत भगत औऱ रूपाली निशांत भगत ने वनक्षेत्रपाल से क्लियरेंस एनओसी की मांग की थी. 25 नवंबर को खुद वनक्षेत्रपाल, महानगरपालिका अभियंता एवं सर्वेक्षक की एक टीम ने नगरसेविका के साथ अंडर पास स्थल का जायजा लिया था. kml फाइल के अनुसार सर्वेक्षण में यहां कोई भी कांदलवन या मैंग्रूव नहीं पाया गया, न ही कोई कांदलवन प्रजाति के पौधे पाए गए.
महसूल वन विभाग ने केएमल फाइल अनुसार किए गए प्रत्यक्ष सर्वे के बाद नवी मुंबई मनपा को क्लियरेंस लेटर दे दिया है. इस क्लियरेंस लेटर में याचिका क्रमांक 87/ 2006 का हवाला दिया गया है जिसमें यह स्पष्ट लिखा है कि बफर जोन के 50 मीटर से बाहर क्षेत्र में निर्माण के लिए किसी एनओसी की जरूरत नहीं है.
फिलहाल सानपाडा सेक्टर 19 में इस अंडर पास के बनने से पामबीच सानपाड़ा सहित सम्पूर्ण सानपाड़ा जोन और जुई नगर में एक्जिट का नया मार्ग मिलने वाला है . सानपाड़ा में मोराज सर्कल एन्ट्री एक्जिट का सिंगल मार्ग है इससे कई बार एम्बुलेंस नहीं जा पाती ऐसी ट्रैफिक जाम होती है, ऐसे में नया अंडर पास इस क्षेत्र के लिए वरदान साबित होगा. स्थानीय लोग इसके लिए नगरसेविका वैजयंती भगत औऱ रुपाली भगत के प्रति आभार जता रहे हैं जिनके प्रयासों से आज बाधा पहुंचाने वालों के खिलाफ बड़ी जीत मिली है.



