Trending
Winter Session: राज्यसभा में कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध
Winter Session: Several important legislative matters listed in Rajya Sabha

दिल्ली; प्रतिनिधी: राज्यसभा की कार्यसूची में आज कई अहम विधायी कार्य सूचीबद्ध है। राज्यसभा में विभिन्न समितियों से संबंधित प्रतिवेदन पेश किए जाएंगे। साथ ही पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव जल (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन अधिनियम, 2024 को मणिपुर में अपनाये जाने के संबंध में एक संकल्प पेश करेंगे। इसके साथ ही प्रश्नकाल के दौरान कई अहम प्रश्न पूछे जाएंगे।
बता दें कि सोमवार को संसद के दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। SIR के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के चर्चा कराने को लेकर हंगामा करता रहा। सरकार का भी कहना है कि वो हर महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा कराना चाहती है,लेकिन विपक्ष को रचनात्मक रुख अपनाना चाहिए न की हंगामा करके समय व्यर्थ करे।


