
Navi Mumbai एयरपोर्ट नामांतरण विवाद फिर गरमाया, २२ डिसेंबर के बाद आंदोलन।
Navi Mumbai Airport renaming dispute heated up again, protest after December 22
सान्वी देशपांडे; नवी मुंबई: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट 25 दिसंबर से उड़ान शुरू करने जा रहा है, लेकिन एयरपोर्ट के नामकरण को लेकर विवाद और तेज़ हो गया है। लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही है कि एयरपोर्ट का नाम दि.बा.पाटिल के नाम पर रखा जाए, लेकिन अब तक कोई निश्चित फैसला नहीं हुआ है।
आगरी-कोळी युथ अध्यक्ष निलेश पाटिल ने बताया कि इस मुद्दे पर 3 अक्टूबर को अहम बैठक हुई थी, जिसमें CM. देवेंद्र फडणवीस ने आश्वासन दिया था कि उद्घाटन से पहले नाम घोषित किया जाएगा। इसके बावजूद 25 दिसंबर की पहली उड़ान तय हो चुकी है, लेकिन नाम को लेकर अभी भी स्पष्टता नहीं है। उनका कहना है कि प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है और यह मामला डेढ़ साल से लंबित है, जिससे संदेह और बढ़ रहा है।
निलेश पाटिल ने कहा कि ८ ऑक्टोबर को उद्घाटन के दिन PM.नरेंद्र मोदी ने नामंत्रण पर कुछ नाही बोला , इसलिये भूमिपुत्रो में भारी निराशा नाराज़गी है। उन्होंने कहा कि दि.बा.पाटिल और बीजेपी की विचारधारा में अंतर होने के कारण नामकरण में अड़चनें आ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एयरपोर्ट को दि.बा.पाटिल का नाम नहीं दिया गया, तो नवी मुंबई समवेत पुणे, नाशिक, गोवा सहित कई मार्गों पर बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।



