Delhi : ब्लास्ट केस में बड़ी कार्रवाई: जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में NIA की 8 जगहों पर छापेमारी
Delhi: Major action in blast case: NIA raids 8 places in Jammu and Kashmir and Lucknow

दिल्ली; प्रतिनिधि : दिल्ली के लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में कुल 8 स्थानों पर छापेमारी की। यह रेड उस आतंकी मॉड्यूल की कड़ियों की तलाश में की गई, जिसके तार ब्लास्ट से जुड़े होने की आशंका है। NIA की टीमें कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम जिलों के कई इलाकों में पहुंचीं। पुलवामा में कोइल, चंदगाम, मलंगपोरा और सम्बूरा क्षेत्रों में तलाशी ली गई, जबकि शोपियां में मौलवी इरफान अहमद वागे के घर पर रेड की गई। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी संदिग्ध संपर्कों से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे गए। इन सभी जगहों से डिजिटल डिवाइस, दस्तावेज और बैंक लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए गए।
NIA को शक है कि यह नेटवर्क एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल है, जिसमें डॉक्टर, मौलवी और प्रोफेशनल वर्ग के लोग शामिल हो सकते हैं। यह मॉड्यूल कट्टरपंथ फैलाने, फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट जुटाने के काम में सक्रिय था। शोपियां का मौलवी इरफान अहमद वागे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास कार ब्लास्ट में कई लोगों की मौत हुई थी। उसी मामले में यह छापेमारी आतंकियों की पूरी चैन पकड़ने के प्रयास का हिस्सा है।



