Trending

Bus Accident : तमिलनाडु शिवगंगा बस हादसा : 11 की मौत, 54 घायल

Tamilnadu Bus Accident at Sivaganga, 11 killed, 54 injured

विशेष ; प्रतिनिधी : तमिलनाडु के शिवगंगा ज़िले में सोमवार देर रात हुए भयानक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को दहलाकर रख दिया। जिले के तिरुपत्तूर क्षेत्र के पिलैयारपट्टी के पास दो सरकारी बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि लगभग 54 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों बसों के आगे के हिस्से पूरी तरह चकनाचूर हो गए और यात्रियों को बाहर निकालने में स्थानीयों व राहत दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी I अधिकारी योंके के मुताबिक, तिरुप्पुर से कराईकुडी की ओर जा रही बस, कराईकुडी से डिंडीगुल की तरफ जा रही दूसरी बस से सीधे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि कई यात्री सीटों में फँस गए। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों को निकालकर तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर घायलों को शिवगंगा और मदुरै के बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है।

राष्ट्रपति–प्रधानमंत्री ने जताया शोक

हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने गहरा दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दुर्घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता तथा घायलों को 50 हजार रुपये की मदद की घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की।

हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश

स्थानीय प्रशासन ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण बिगड़ने के कारण यह टक्कर हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा।इस दुखद घटना ने राज्य में बस सुरक्षा और रात के समय सार्वजनिक परिवहन की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker