Election आयोग के फैसले ने बढ़ाई हलचल—नगरपरिषद चुनाव स्थगित करने पर तीखा विरोध
Election Commission Verdict Ne Bhdhai Haslam —Strong Opposition Over Postponement of Municipal Council Elections

मुंबई ; प्रतिनिधी: महाराष्ट्र में 246 नगरपरिषदों और 42 नगरपंचायतीों के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। प्रचार अपने चरम पर पहुँच चुका है और सभी दलों के नेता मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। आज रात 10 बजे प्रचार थम जाएगा। इसी बीच, कुछ मतदारसंघों की चुनाव प्रक्रिया को लेकर अदालत में दायर याचिकाओं के कारण चुनाव आयोग ने उन जगहों की मतदान प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने छत्रपती संभाजीनगर में पत्रकारों से बातचीत करत इस निर्णय को गलत और कानूनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला अन्य उम्मीदवारों के साथ अन्याय करने वाला है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी आयोग के कदम पर नाराज़गी व्यक्त की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ ने आयोग पर “भोंगल कारभार” का आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान से एक दिन पहले चुनाव स्थगित करना आश्चर्यजनक और अनुचित है।
कल होने वाले मतदान के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। नंदुरबार जिले की चार नगरपरिषदों के लिए आज चुनाव दल अपने-अपने मतदान केंद्रों की ओर रवाना हुए। वहीं न्यायालय के निर्देशानुसार सातारा जिले के महाबलेश्वर और फलटण नगरपालिकाओं तथा मलगापूर के दो बूथों पर 20 दिसंबर को मतदान होगा। अकोला जिले के अकोट तालुका के प्रभाग 4 की चुनाव प्रक्रिया एक उम्मीदवार के निधन के कारण स्थगित कर दी गई है।



