Umar Nabi’s : दिल्ली धमाका मामला: आतंकी उमर नबी का घर किया गया ध्वस्त
Delhi Bombing Case: Terrorist Umar Nabi's Home Demolished

नई दिल्ली/प्रतिनिधि: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास कार में हुए बम विस्फोट की घटना में आरोपी आतंकी डॉक्टर उमर नबी का पुलवामा जिले के कोइल मुस्लिमपोरा स्थित आवास को ध्वस्त कर दिया गया है। घर को गिराने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट का इस्तेमाल किया गया था।
राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में हुए बम विस्फोट की घटना में आरोपी डॉक्टर उमर नबी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। उमर नबी का पुलवामा जिले के कोइल मुस्लिमपोरा स्थित आवास को ध्वस्त कर दिया गया है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, उमर नबी के घर को गिराने के लिए एक नियंत्रित विस्फोट का इस्तेमाल किया गया था। गौरतलब है कि डॉ. उमर नबी को विस्फोट से कुछ समय पहले लाल किले पर एक सफेद i20 वाहन में देखा गया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने इस कायराना आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। और केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दोहराया कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर अडिग है।



