
Redevelopment Seminar : बिल्डरों के बिना भी संभव है रिडेवलपमेंट-प्रवीण दरेकर
Self Redevelopment is possible even without builders - Praveen Darekar
Redevelopment Seminar | सुधीर शर्मा/नवी मुंबई : महाराष्ट्र स्वयं पुनर्विकास महामंडल के चेयरमैन प्रवीण दरेकर ने आज सेल्फ रीडेवलपमेंट पर जोर देते हुए सोसायटियों को जमकर प्रोत्साहित किया. वाशी में आयोजित रिडेवलपमेंट सेमिनार के दूसरे दिन की कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए प्रवीण दरेकर ने कहा कि आजकल मुंबई, नवी मुंबई उपनगरों में बड़े पैमाने पर सोसायटियों का पुनर्विकास हो रहा है.ले किन आज भी सेल्फ रिडेवलपमेंट को लेकर सोसायटियों में जानकारी का अभाव है. उन्होंने कहा कि अधिकांश लोगों का मानना है कि बिल्डरों के बिना पुनर्विकास संभव नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है. सोसायटियां खुद से भी रीडेवलपमेंट कर सकती हैं और बिल्डरों के बिना भी पुनर्विकास संभव है.
बिल्डरों के जरिए पुनर्विकास या स्वयं पुनर्विकास-सही क्या है..
सेमिनार से सेल्फ रिडेवलपमेंट को मिलेगा प्रोत्साहन
नवी मुंबई में पहली बार आयोजित सेमिनार में शिरकत करते हुए स्वयं पुनर्विकास मंडल के चेयरमैन ने कहा कि हाऊसिंग फेडरेशन का यह दो दिवसीय सेमिनार सोसायिटों को जागरूक करने, लीगल जानकारी देने और स्यवं पुनर्विकास के लिए प्रेरित करने के साथ ही सोसायटी और बिल्डरों को एक दूसरे से जुड़ने में मददगार बनेगा. इस सेमिनार के पहले दिन सरकार मंत्री बाबासाहेब पाटिल ने भेंट दिया था और हाऊसिंग फेडरेशन को मदद करने एवं पुनर्विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया था. सेमिनार में गामी ग्रुप, पैराडाइज ग्रुप, प्रोग्रेसिव ग्रुप समेत कई बिल्डरों, और हाउसिंग से जुड़ी कंपनियों के स्टाल लगाए गए थे.



