Housing Redevelopment : रिडेवलपमेंट में बढ़ रही पैराडाइड ग्रुप की विश्वसनीयता-मधुशेठ भटीजा

Paradise Group's Reliability increasing in Redevelopment - Madhusheth Bhatija

Housing Redevelopment Seminar नवी मुंबई-प्रतिनिधिः हाउसिंग फेडरेशन द्वारा नवी मुंबई के वाशी में आयोजित दो दिवसीय रिडेवलपमेंट सेमिनार में पैराडाइज ग्रुप के स्टॉल पर सोसायटियों का आकर्षण ज्यादा नजर आया. यह सेमिनार सेल्फ रिडेवपमेंट को प्रोत्साहन देने के लिए आयोजित किया गया था. सेमिनार के दूसरे दिन स्वयं पुनर्विकास महामंडल के चेयरमैन प्रवीण दरेकर ने भेंट दिया और सोसायटियों के सदस्यों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने थीम टाउनशिप के लिए मशहूर पैराडाइज ग्रुप के रिडेवलपमेंट उपक्रमों और उसके लिए दी जा रही मदद  की प्रशंसा की. वहीं सैकड़ों सोसायटियों ने भी पैराडाइज के स्टाल पर भेंट दिया, और रिडेवलपमेंट योजना की जानकारी हासिल की.

रिडेवलपमेंट के लिए सक्षम और अनुभवी बिल्डर चुनें-मधुशेठ

इस सेमिनार को लेकर पैराडाइज ग्रुप के संस्थापक मधुशेठ भटीजा ने कहा कि नवी मुंबई में आजकल नए प्रोजेक्ट से अधिक रिडेवलपमेंट पर जोर है. अधिकांश बिल्डर्स रीडेवलपमेंट में काम कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश बिल्डरों के पास अनुभव और क्षमताओं की कमी के कारण प्रोजेक्ट लिटिगेशन में चले जाते हैं. सोसायटी टीनेंट के साथ धोखे की गुंजाइश है. ऐसे में सोसायटियों को सतर्क रहते हुए ऐसे बिल्डरों को चुनना चाहिए जिनके पास रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट को पूरा करने की क्षमता, और जरूरी मैन पॉवर के साथ ही अच्छा अनुभव हो. वहीं डायरेक्टर अमित भटीजा ने कहा कि पैराडाइज ग्रुप रिडेवपमेंट सेग्मेंट में ट्रांसपरेंसी के साथ काम कर रहा है, इसलिए सोसायटियों के बीच पैराडाइज ग्रुप की विश्वसनीयता बढ़ रही है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker