Trending

Airoli Theatre: अभिनेता प्रशांत दामले ने किया ऐरोली थिएटर के निर्माण का निरीक्षण

Actor Prashant Damle inspected the construction of Airoli Theatre

Actor Prashant Damle inspected Airoli Theatre: प्रतिनिधि/नवी मुंबई मनपा द्वारा ऐरोली सेक्टर 5 निर्माणाधीन नए नाट्यगृह का आज अभिनेता प्रशांत दामले ने निरीक्षण किया इस दौरान मनपा के तमाम अधिकारी भी मौजूद रहे. अखिल भारतीय मराठी नाट्य परिषद के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध अभिनेता प्रशांत दामले ने थिएटर के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए यहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर संतुष्टि व्यक्त किया. उन्होंने ऐरोली थिएटर को सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की और वहाँ आवश्यक सुविधाओं के संबंध में कई सुझाव भी दिए।

थिएटर प्रेमियों के लिए नया आकर्षण बनेगा ऐरोली नाट्यगृह

थिएटर में ध्वनि मिश्रण और ध्वनि संतुलन के लिए ध्वनिक प्रणाली, प्रकाश व्यवस्था, कलाकारों के लिए ड्रेसिंग रूम, बैठक व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हैं और उन्होंने सुझाव दिया कि इनकी गुणवत्ता बनाए रखी जानी चाहिए। उन्होंने सभागार में बैठने की व्यवस्था के संबंध में भी कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि यहां अच्छा काम हो रहा है और आने वाले दिनों में, ऐरोली का थिएटर नवी मुंबई और आसपास के शहरों के थिएटर प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.

कार्यों की गुणवत्ता कायम रखें-आयुक्त का निर्देश

नवी मुंबई शहर की सांस्कृतिक भव्यता में चार चाँद लगाने के लिए, मनपा ऐरोली में 860 सीटों की क्षमता वाले इस नए थिएटर का निर्माण कर रही है.  हाल ही में इस निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के बाद, मनपा आयुक्त डॉ. कैलाश शिंदे ने निर्देश दिया था कि कन्स्ट्रक्शन की गुणवत्ता कायम रखते हुए कार्यों में तेज़ी लाई जाए और नए साल की शुरुआत तक काम पूरा करने के लिए एक समयबद्ध योजना बनाई जाए।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker