Poll of Polls: बिहार में NDA की बम-बम, नीतीश फिर बनेंगे CM!

Poll of Polls: Bihar's NDA is boom-bum, Nitish will become CM again!

पटना /प्रतिनिधिः बिहार में विधानसभा चुनाव चरम पर चल रहा है. महागठबंधन और एनडीए के बीच जानदार मुकाबला देखने को मिल रहा है. 243 सीटों पर हो रहे चुनाव का 14 नवंबर को रिजल्ट आने वाला है उससे पहले पोल आने लगे हैं. ताजा पोल के मुताबिक  बिहार में एक बार फिर एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है. ओपिनियन पोल में एनडीए को 243 सीटों में से 143 सीटों पर जीत मिल रही है. जबकि 5 अन्य को मिलाकर महागठबंधन को कुल 100 सीटें मिल रही हैं. बताया जा रहा है कि यदि हकीकत में चुनावी रिजल्ट ऐसे ही रहे तो बिहार में एक बार फिर नीतिश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे.

1 से 3 सीट पर सिमट जाएंगे प्रशांत किशोर

आईएएनएस-मैटराइज सर्वे के मुताबिक बिहार में एक बार फिर एनडीए के सिर पर सत्ता का ताज सजेगा. सर्वे के मुताबिक राज्य की 243 सीटों में से एनडीए को 153-164 सीटें महागठबंधन को 76-87 सीटें मिलने का अनुमान है. इसमें बीजेपी को सबसे अधिक 83-87 सीटें मिलती नजर आ रही है. वहीं जेडीयू को 61-65 सीटें, HAM को 4-5 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 4-5 सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी को 1-2 सीट मिल सकती है.

सर्वे रिपोर्ट में महागठबंधन के घटक दल आरजेडी को सबसे ज्यादा 62-66, कांग्रेस को 7-9, सीपीएम (एमएल) को 6-8, सीपीआई को 0-1, सीपीएम (मार्क्सवादी) को 0-1 और वीआईपी को 1-2 सीट मिलती दिख रही है. अन्य पार्टियों पर नजर डालें तो असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को 1-2, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 1-3 सीट मिलने का अनुमान है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker