
Trending
IOTL कंपनी ने बढ़ाया श्रमिकों का वेतन, महेंद्र घरत की पहल पर नया करार
IOTL company increased wages of workers, new contract under Mahendra Gharat initiative
नवी मुंबई/प्रतिनिधिः राष्ट्रीय श्रमिक नेता महेंद्रशेठ घरत के नेतृत्व वाली न्यू मैरीटाइम एंड जनरल वर्कर्स यूनियन की पहल पर आईओटीएल कंपनी ने अपने कामगारों का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया है. 1 नवंबर को इस संदर्भ में अनुबंध के तहत कार्यरत श्रमिकों को केंद्र सरकार का न्यूनतम वेतन दिए जाने की माँग को मंजूर करने वाले करार पर हस्ताक्षर किए गए. श्रमिकों को अब केंद्र सरकार का न्यूनतम वेतन प्रावधान के तहत सैलरी मिलेगी.
कामगारों को मिली 7 हजार तक वेतन वृद्धि
साथ ही 8.33% बोनस, मेडिक्लेम पॉलिसी और पूर्ण वेतन सहित अवकाश प्रदान करने पर भी सहमति बनी है। इस वेतन वृद्धि से श्रमिकों को कम से कम 3 से 7 हज़ार रुपये तक वेतन वृद्धि मिलेगी। इस वेतन वृद्धि का अंतर जून 2024 से मिलेगा, जिससे श्रमिकों की दिवाली फिर से मनेगी। इस वेतन वृद्धि से श्रमिकों में खुशी का माहौल है।
इस वेतन वृद्धि समझौते के अवसर पर न्यू मेरीटाइम एंड जनरल वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, श्रमिक नेता महेंद्रशेठ घरात, महासचिव वैभव पाटिल, उपाध्यक्ष किरीट पाटिल, विनोद म्हात्रे, सचिव लंकेश ठाकुर, अजीत ठाकुर, जबकि प्रबंधन की ओर से संदीप काले (वरिष्ठ प्रबंधक एचआर) आकाश तन्ना (क्षेत्रीय प्रबंधक सीआईईएल), श्रमिक प्रतिनिधि राहुल ठाकुर, दीपक ठाकुर, शशिश कांबले आदि उपस्थित थे।



