Trending

 ‘आदिशक्ति अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार, महिलाओं को मिल रहा मजबूत आधार 

'Adishakti Abhiyan' gains momentum, women gain a strong foothold

मुंबई/ प्रतिनिधिः राज्य की प्रत्येक महिला के समग्र सशक्तिकरण के लिए चलाया जा रहा ‘आदिशक्ति अभियान’ पूरे राज्य में गति पकड़ रहा है। इस अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य में 351 तालुका और 26 हजार 59 ग्राम स्तरीय समितियों का गठन किया गया है. महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने इन समितियों को प्रशिक्षित करने और अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। आदिशक्ति अभियान एवं पुरस्कार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में मुंबई में आयोजित एक बैठक में मंत्री अदिति तटकरे ने विभागवार समीक्षा की। बैठक में विभाग के सचिव डॉ. अनूप कुमार यादव, संयुक्त सचिव वी.आर. ठाकुर, संयुक्त आयुक्त राहुल मोरे, अवर सचिव सुनील सरदार उपस्थित थे। विभाग के आयुक्त, समेकित बाल विकास विभाग के आयुक्त कैलास पगारे के साथ-साथ छत्रपति संभाजीनगर, नासिक, कोंकण, नागपुर और अमरावती संभाग के संभागीय आयुक्तों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।

सुरक्षा और न्याय तक बढ़ रही महिलाओं की पहुंच

बैठक में समीक्षा के बाद मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि, “आदिशक्ति अभियान राज्य में महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा और न्याय तक पहुँच, स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता, शैक्षिक एवं व्यावसायिक उन्नति, नेतृत्व विकास और सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है।

प्रचार प्रसार बढ़ाएं, महिलाओं को प्रशिक्षित करें-मंत्री

मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि ‘ग्राम समृद्धि योजना’ की तर्ज़ पर ग्राम सभाओं में इस अभियान का प्रचार-प्रसार करने की कार्रवाई की जाए और योजना की जानकारी आम जनता तक पहुँचाने के लिए एक सूचना पुस्तिका तैयार की जाए।”अभियान का लक्ष्य ग्राम स्तर पर प्रत्येक महिला तक महिलाओं के लिए क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाना है। मंत्री तटकरे ने संबंधित संभागीय आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे ज़िला, तालुका और ग्राम स्तरीय समितियों का प्रशिक्षण शीघ्र पूरा करें और इसकी रिपोर्ट यथाशीघ्र प्रस्तुत करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker