Trending

Protest :BMC दलालों के खिलाफ आक्रोष मोर्चा, राजू कोकणी को बैन करने की मांग

Public protest against BMC brokers in Govandi, demand to ban Raju Kokani

मुंबई/वकील शेख: मुंबई के गोवंडी में आज बीएमसी अधिकारियों और दलालों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नागरिकों ने जमकर हल्लाबोल किया. शिवाजी नगर एम वार्ड आफिस पर जमा हुए सैकड़ों नागरिकों ने बीएमसी द्वारा एमवार्ड के मकानों के खिलाफ चल रही तोड़क कार्रवाई का निषेध किया और इसे अधिकारियों और दलालों की मिलीभगत और काली कमाई का जरिया बताया. यह मोर्चा गोवंडी शिवसेना शाखा 134 के प्रमुख आसिफ कबीर शेख के नेतृत्व में निकाला गया. भारी पुलिस बंदोबस्त के बीच निकले इस मोर्चे में शामिल कई नागरिकों और महिलाओं ने कहा कि कुछ दलालों के कारण बीएमसी उनके घरों को तोड़ने पर आमादा है. बीएमसी और सरकार उन्हें चैन से जीने देना चाहती. नागरिकों ने इसे कमाई का काला कारोबार बताते हुए दलाल राजू कोकणी को बैन करने की मांग की.

गोवंडी में BMC कार्यालय पर जन आक्रोष मोर्चा,  अधिकारियों की तोड़क कार्रवाई और दलालों के खिलाफ निषेध प्रदर्शन-शिवसेना शाखा प्रमुख आसिफ कबीर शेख के नेतृत्व में निकाला मोर्चा-दलाल राजू कोकणी को बैन करने की मांग, तीव्र आंदोलन की चेतावनी.

दलालों के साथ मिलकर अधिकारी करते हैं भ्रष्टाचार-आसिफ शेख

मोर्चा का नेतृत्व कर रहे शिवसेना के स्थानीय नेता आसिफ कबीर शेख ने कहा कि गोवंडी के एम वार्ड में हद दर्जे का भ्रष्टाचार चल रहा है. दलालों की मदद से अधिकारी मकानों के खिलाफ शिकायत कराते हैं और तोड़ने के नाम पर भ्रष्टाचार करते हैं. नागरिकों ने कहा कि इसका सबसे बड़ा सूत्रधार दलाल राजू कोकणी है जिसके खिलाफ 250 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गयी हैं. ऐसे दलाल सामान्य और गरीबों के घरों को तोड़ने के लिए शिकायत करते हैं, लोगों को परेशान करते हैं. ट्विटर पर फोटो और विडियो डालते हैं और अधिकारियों पर दबाव डाकर पैसा कमाते हैं. आसिफ कबीर शेख ने कहा कि बीएमसी अधिकारी ऐसे लोगों के साथ मिलकर गोवंडी-शिवाजी नगर में काली कलाई का कारोबार करने में जुटे हैं. जबकि उनका फोकस जनता की नागरी समस्याओं के समाधान पर नहीं है.

आसिफ कबीर शेख ने चेतावनी दी कि यदि बीएमसी एम वार्ड का भ्रष्टाचार और दलालों की मनमानी नहीं रोकी गयी तो शिवसेना नागरिकों के साथ इससे भी अधिक आक्रामक मोर्चा निकालेगी.
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker