
Land Scam: यशवंत बिवलकर को बचा रही है Shinde सरकार -नवी मुंबई में रोहित पवार का हल्लाबोल
Shinde government is protecting Yashwant Biwalkar - Rohit Pawar's uproar in Navi Mumbai
नवी मुंबई-सुधीर शर्मा: एनसीपी-SP के विधायक रोहित पवार ने आज एक बार यशवंत बिवलकर लैंड घोटाले को लेकर हल्लाबोल किया. नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे से मुलाकात करते हुए रोहित पवार ने 8 एकड़ के कथित लैंड घोटाले में शिकायत के बाद चल रही कार्रवाई का ब्यौरा मांगा. आयुक्त से मुलाकात के दौरान एनसीपी-एसपी के जिलाध्यक्ष डॉ.मंगेश आमले,महिला नेता भावना घाणेकर, सिटीजेन कांसियस फोरम के अध्यक्ष के.कुमार समेत बड़ी संख्या में राष्ट्रवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे. एनसीपी नेता रोहित पवार ने पुलिस आयुक्त से चर्चा के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए महायुति सरकार की नीयत पर सवाल उठाया.
दबाव में अधिकारी, नहीं हो रही कार्रवाई -रोहित पवार
उन्होंने कहा कि एक तरफ खुद वन विभाग यशवंत बिवलकर की जमीन को रिजर्व फारेस्ट मान रहा है और सिडको एफिडेविट देकर उक्त जमीन के आवंटन का विरोध कर रही है फिर नगरविकास मंत्रालय यशवंत बिवलकर को जमीन आवंटित कर देता है. उन्होंने कहा कि इस लैंड घोटाले को लेकर कई शिकायतें हो चुकी हैं. लेकिन कार्रवाई की बजाय सिर्फ जांच का हवाला दिया जा रहा है. विधायक रोहित पवार ने कहा कि संभवतः शिंदे सरकार अधिकारियों पर दबाव बना रही है जिसकी वजह से आज तक बिवलकर मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है.



